चिड़ियापुर बॉर्डर पर रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का शुभारंभ, एसएसपी रहे मौजूद

0
IMG_20261026_171013

Oplus_131072

सूर्या संदेश,
श्यामपुर/लालढांग । उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा पर हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग स्थित चिड़ियापुर बॉर्डर पर सोमवार को नवनिर्मित रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का उद्घाटन किया गया।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर की मौजूदगी में एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक निशा यादव ने फीता काटकर चौकी का शुभारंभ किया। यह चौकी कोतवाली श्यामपुर के अंतर्गत संचालित होगी। कार्यक्रम का आयोजन कोतवाली प्रभारी नितेश शर्मा की ओर से किया गया।


चिड़ियापुर बॉर्डर पर पहले से चेकपोस्ट संचालित होती थी। अब यहां रिपोर्टिंग पुलिस चौकी के लिए स्थायी भवन तैयार किया गया है। उद्घाटन से पहले विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित इस मार्ग पर पुलिस चौकी के लिए स्थायी परिसर उपलब्ध होने से पुलिसकर्मियों को स्थानीय स्तर पर कामकाज करने में सुविधा मिलेगी। साथ ही, क्षेत्र के लोगों को पुलिस से संपर्क करने के लिए एक निर्धारित स्थान उपलब्ध रहेगा।


उद्घाटन कार्यक्रम में एसपी दीपक सिंह, सीओ सिटी शिशुपाल नेगी, चंडीघाट चौकी प्रभारी देवेंद्र तोमर, लालढांग चौकी प्रभारी गगन मैठाणी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कंडारी, एएसआई रविंदर गॉड और दरम्यान सिंह रावत सहित पुलिस विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। एनएचएआई के परियोजना निदेशक शंकेश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल, ग्राम प्रधान देवेंद्र नेगी, योगेश चौहान, कमलेश द्विवेदी, हंस जैन और मैसर्स के एमडी पवन कुमार सहित अन्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *