विधानसभा सत्र से पहले धामी ने दी श्रद्धांजलि, स्पीकर को सुचारु संचालन की उम्मीद
सूर्या संदेश,
गैरसैंण। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आज से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलने की उम्मीद जताई।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण
उन्होंने बताया कि विधानसभा सचिवालय सत्र के संचालन के लिए पूरी तरह तैयार है। सत्र के लिए करीब 445 प्रश्न प्राप्त हुए हैं और लगभग नौ विधेयक हैं।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी और पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दोनों नेताओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

📰 हर खबर पर रखिए अपनी नज़र! ❤️ Like 👍 करें, 📲 Share करें और 💬 Comment में अपनी राय जरूर दें।
आपकी खबर, आपकी आवाज़ — आपका सूर्या संदेश! 🗞️ 🌐 https://suryasandesh.com/
