जंगल की झाड़ियों में छिपा था 35 लाख का ट्रक, 48 घंटे में श्यामपुर पुलिस ने खोज निकाला

0
IMG_20260901_154923

Oplus_131072

श्यामपुर। सड़क से गायब हुआ करीब 35 लाख रुपये का ट्रक आखिर पहुंचा कहां? तलाश आगे बढ़ी तो कहानी सड़क से जंगल तक जा पहुंची। माइनिंग चेकपोस्ट से चोरी हुआ 12 टायरा ट्रक गैण्डीखाता के जंगल में झाड़ियों के बीच छिपा मिला। कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर ट्रक बरामद करते हुए नजीबाबाद निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि 24 अगस्त को माइनिंग चेकपोस्ट से लाल रंग का ओपन बॉडी 12 टायरा ट्रक चोरी होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने जांच शुरू की और दो संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में ट्रक को गैण्डीखाता क्षेत्र के जंगल में छिपाकर रखने की जानकारी सामने आई।


इसके बाद उ.नि. गगन मैठाणी के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपियों को साथ लेकर गुर्जर बस्ती की ओर जाने वाले रास्ते के पास पहुंची। झाड़ियों के बीच तलाश की गई तो चोरी किया गया ट्रक वहां छिपा मिला। पहचान छिपाने के लिए उसकी नंबर प्लेट भी हटा दी गई थी।


पुलिस ने ट्रक के चेसिस और इंजन नंबर का सत्यापन किया, जो चोरी हुए ट्रक से संबंधित पाए गए। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *