बुजुर्गों के दरवाजे पर पुलिस की दस्तक, वजह जान चेहरे पर आई मुस्कान

0
IMG-20260901-WA0074

सूर्या समाचार! छुपा सच- हमारी खबर
सूर्या संदेश समाचार। उम्र की ढलती शाम में जब अपने दूर हों, तब दरवाजे पर होने वाली हर दस्तक खास हो जाती है। श्यामपुर क्षेत्र में अकेले रह रहे बुजुर्गों के घर जब पुलिस पहुंची तो दस्तक के पीछे कोई शिकायत नहीं, बल्कि अपनों सा हालचाल पूछने की पहल थी।

बच्चों के देश-विदेश में रहने के कारण अकेले जीवन बिता रहे वरिष्ठ नागरिकों की कुशलक्षेम जानकर पुलिस ने जरूरत के समय मदद का भरोसा दिया तो कई चेहरों पर सुकून की मुस्कान तैर गई।


पुलिस ने बुजुर्गों से उनकी दिनचर्या और किसी तरह की परेशानी के बारे में जानकारी ली। साथ ही, आवश्यकता होने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।


श्यामपुर पुलिस के अनुसार अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों की समय-समय पर कुशलक्षेम ली जाएगी, ताकि किसी जरूरत के समय उन्हें अकेला महसूस न हो और समय रहते सहायता पहुंचाई जा सके।


पुलिस की इस पहल को बुजुर्गों ने भी सराहा। उनका कहना था कि जब अपने दूर रहते हैं, तब कोई हाल पूछने वाला मिल जाए तो अकेलेपन का एहसास कुछ कम हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *