शांति भंग की आशंका पर तीन गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

0
IMG-20260824-WA0007

श्यामपुर। ग्राम अन्दरपीली में शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका के चलते श्यामपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया। तीनों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया और बाद में न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

कोतवाली प्रभारी नितेश शर्मा के अनुसार, ग्राम अन्दरपीली में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। एहतियातन तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर शांति व्यवस्था बनाए रखने संबंधी कानूनी कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान शमशेर पुत्र अली शेर (48), इरशाद अली पुत्र शमशेर (30) और बिक्कू पुत्र अली शेर (48), निवासी ग्राम ढालवाली, अन्दरपीली, थाना श्यामपुर, हरिद्वार के रूप में हुई है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह यादव, कांस्टेबल चालक मोहन सिंह रावत, हेड कांस्टेबल नितिन चौहान और हेड कांस्टेबल विनोद रावत शामिल रहे।
संवाददाता मुकेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *