वोट चोरी के आरोप में कांग्रेस का रुड़की में पैदल मार्च

0
IMG_20260928_125359

Oplus_131072

डॉ.अंबेडकर प्रतिमा से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय तक पहुंचे कार्यकर्ता, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने और मुकदमा दर्ज कराने की मांग
सूर्या संदेश
  रुड़की। मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी और वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को रुड़की में पैदल मार्च निकालकर विरोध जताया। अंबेडकर प्रतिमा से शुरू हुआ मार्च ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय तक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की।


कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के जरिए वोट चोरी की गई है। नेताओं ने कहा कि यह मामला सीधे मतदाताओं के अधिकार से जुड़ा है। इसी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने के साथ उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग उठाई।


मार्च के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से बर्खास्त करने और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *