गैंडीखाता कॉलेज में गढ़भोज दिवस, विद्यार्थियों ने चखे पहाड़ी व्यंजन

0
IMG-20261007-WA0073

सूर्या संदेश
श्यामपुर/लालढांग। शहीद मनोज सिंह चौहान राजकीय इंटर कॉलेज गैंडीखाता में बुधवार को गढ़भोज दिवस मनाया गया। विद्यालय में पारंपरिक गढ़वाली व्यंजन तैयार किए गए। प्रधानाचार्य भानु प्रताप शर्मा ने शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ पहाड़ी व्यंजनों का आनंद लिया।


गढ़भोज उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पारंपरिक खान-पान से जुड़ी समृद्ध परंपरा है। स्थानीय अनाज और पारंपरिक व्यंजनों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसे आयोजनों की अहम भूमिका है।


इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने भोजनमाताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में एमडीएम प्रभारी अजय कुमार शर्मा, ओमप्रकाश बधानी, अजीत कुमार यादव, उदयचंद, संतोष रावत, प्रकाश चंद देवरानी, योगेश, पविंद कुमार, सीताराम, मनोज कुमार, मीरा डिमरी, चेतना भूषण, विश्वास सैनी, संजीव कुमार, कार्यालय प्रभारी हर्षित कौशिक, सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *