मेहनत और अनुशासन से ही शिखर पर बने रह सकते हैं: डॉ. ललित नारायण मिश्र

0
IMG-20261024-WA0053

हाईस्कूल में सर्वोच्च स्थान पाने और खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 60 बालिकाएं सम्मानित

सूर्या संदेश
हरिद्वार। हाईस्कूल की परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने और खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 60 बालिकाओं को शनिवार को सम्मानित किया गया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से रोशनाबाद स्थित जिला बार एसोसिएशन के सभागार में आयोजित समारोह में बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न, पोषण किट और स्मार्ट वॉच दी गईं।


मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने कहा कि जिस मुकाम तक पहुंचने के लिए मेहनत की जाती है, वहां बने रहने के लिए समय का सही इस्तेमाल, लगातार प्रयास और अनुशासन जरूरी है। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से ही लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने बालिकाओं को अपनी प्रतिभा पहचानने और पढ़ाई व खेल में लगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।


डॉ. मिश्र ने कहा कि बालिकाओं की उपलब्धियां समाज के लिए प्रेरणा हैं। ऐसे कार्यक्रमों से उनका हौसला बढ़ता है और उन्हें अपने सपने पूरे करने की प्रेरणा मिलती है।


कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.के. सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित चन्द, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जसमद्र सिंह, सचिव विपिन चतुर्वेदी और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के प्रतिनिधि काजल ने भी बालिकाओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


जिला कार्यक्रम अधिकारी अविनाश भदौरिया ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अधिवक्ता, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, सम्मानित बालिकाएं, उनके अभिभावक तथा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


📰 हर खबर पर रखिए अपनी नज़र! ❤️ Like 👍 करें, 📲 Share करें और 💬 Comment में अपनी राय जरूर दें।
आपकी खबर, आपकी आवाज़ — आपका सूर्या संदेश! 🗞️ 🌐 https://suryasandesh.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *