हरिद्वार में बसों पर कार्रवाई, परमिट के दुरुपयोग और सुरक्षा खामियों की जांच

0
IMG_20261024_125932

Oplus_131072

सूर्या संदेश,
हरिद्वार । हरिद्वार में शनिवार तड़के परिवहन विभाग ने स्लीपर, लग्जरी और पर्यटक बसों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। सुबह चार बजे शुरू हुई कार्रवाई में 4 बसें सीज की गईं, जबकि 62 वाहनों के चालान किए गए। जांच में परमिट की शर्तों के उल्लंघन, पर्यटक परमिट का तय उद्देश्य से अलग इस्तेमाल और बसों की बनावट में बिना अनुमति बदलाव जैसे मामले सामने आए।


जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। संभागीय निरीक्षक (तकनीकी) आनंद वर्धन ने बसों की तकनीकी स्थिति और सुरक्षा उपकरणों की जांच की। अधिकारियों ने फिटनेस प्रमाणपत्र, चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, रिफ्लेक्टर और अन्य जरूरी दस्तावेज भी देखे।


बसों के अलावा व्यावसायिक और मालवाहक वाहनों की भी जांच की गई। ओवरलोडिंग, जरूरी कागजात की कमी और अन्य परिवहन नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई।


सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य यात्री वाहनों का नियमानुसार संचालन और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना है। परिवहन विभाग के अनुसार, बसों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी यात्रियों के लिए खतरा बन सकती है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि परमिट नियमों और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों तथा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।


📰 हर खबर पर रखिए अपनी नज़र! ❤️ Like 👍 करें, 📲 Share करें और 💬 Comment में अपनी राय जरूर दें।
आपकी खबर, आपकी आवाज़ — आपका सूर्या संदेश! 🗞️ 🌐 https://suryasandesh.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *