शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, महिला की शिकायत पर खुला मामला

0
IMG_20261021_171744

Oplus_131072

सूर्या संदेश
बहादराबाद। शादी का भरोसा रिश्ते की बुनियाद होता है, लेकिन जब इसी भरोसे पर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगे तो मामला कानून की चौखट तक पहुंच जाता है। हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है।


महिला ने पुलिस को तहरीर देकर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। शिकायत के आधार पर कोतवाली बहादराबाद में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना उ0नि0 ज्योति नेगी को सौंपी गई। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में दबिश दी और उसे हिरासत में ले लिया।


पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान प्रवीण धीमान (27) पुत्र विनोद धीमान, निवासी धनौरी, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में उ0नि0 ज्योति नेगी (विवेचक) और हे0कानि0 कुशलानन्द शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *