फार्मासिस्ट सिर्फ दवा देने तक सीमित नहीं, स्वास्थ्य व्यवस्था की अहम कड़ी : दक्षेश मिश्रा

0
IMG-20260926-WA0004

डी.फार्मा विद्यार्थियों को विदाई, ज्ञान और हुनर के साथ मरीजों की बेहतर सेवा करने का संदेश

सूर्या संदेश


बहादराबाद (हरिद्वार)। फार्मासिस्ट सिर्फ दवा देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि मरीजों को दवा के सही इस्तेमाल की जानकारी देने, जरूरी सलाह देने और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में भी उनकी अहम भूमिका है। यह बात साइनोकेम फार्मास्यूटिकल लिमिटेड के डिप्टी मैनेजर दक्षेश मिश्रा ने शुक्रवार को डिवाइन कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस में आयोजित कार्यक्रम में कही।


डिवाइन कॉलेज ऑफ फार्मेसी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के साथ डी.फार्मा 2024-26 बैच के विद्यार्थियों का विदाई समारोह हुआ। दक्षेश मिश्रा ने विद्यार्थियों से कॉलेज में सीखी बातों और अपने हुनर का इस्तेमाल लोगों की सेवा में करने को कहा। उन्होंने कहा कि दवाओं का सही और सुरक्षित इस्तेमाल बताना भी फार्मासिस्ट की बड़ी जिम्मेदारी है।


विशिष्ट अतिथि संदीप गोयल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कॉलेज में मिली पढ़ाई आगे के काम में उनके लिए मददगार होगी। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी नई बातें सीखते रहने, अनुशासन बनाए रखने और फार्मेसी के क्षेत्र में बदलते काम के तरीकों के साथ खुद को तैयार रखने की सलाह दी।
विदाई समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और कॉलेज से जुड़ी अपनी यादें साझा कीं। विदाई के दौरान उत्साह के साथ भावुकता भी नजर आई।


कार्यक्रम में फार्मेसी विभाग के प्रधानाचार्य हेमंत तोमर, डायरेक्टर अनुभा मदान, एचआर हेड आभा राय और एडमिशन हेड रोहित चौहान समेत फैकल्टी सदस्य और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *