प्राची गुप्ता को मिला नारी शक्ति वंदन सम्मान
Oplus_131072
पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए हुईं सम्मानित, 350 से अधिक पौधे लगा चुकीं
हरिद्वार। किसी शहर की पहचान सिर्फ उसकी इमारतों से नहीं, उसकी हरियाली से भी होती है। इसी सोच को धरातल पर उतारने की कोशिश कर रहीं लोक कल्याण सेवा ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष एवं अधिवक्ता प्राची गुप्ता के पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को रविवार को सम्मान मिला। स्थानीय होटल रॉयल वृंदावन में आयोजित समारोह में उन्हें नारी शक्ति वंदन सम्मान से सम्मानित किया गया।
‘हरित हरिद्वार अभियान’ के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर लगातार पौधरोपण किया जा रहा है। संस्था के अनुसार, अब तक 350 से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं।
अभियान को आगे बढ़ाते हुए प्राची गुप्ता ने इस वर्ष एक हजार से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया है। उनका कहना है कि पौधा लगाना केवल शुरुआत है, उसके संरक्षण और देखभाल से ही हरियाली का प्रयास सार्थक होगा।
समारोह में प्राची गुप्ता के पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की सराहना की गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही।

