रसूलपुर में चीतल के शिकार पर वन विभाग की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार
Oplus_131072
श्यामपुर। श्यामपुर रेंज के रसूलपुर क्षेत्र में चीतल के शिकार की सूचना पर वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। मौके की जांच के दौरान चीतल के अवशेष और शिकार से संबंधित सामग्री बरामद की गई।
कार्रवाई के दौरान रसूलपुर निवासी अशोक पुत्र प्यारे सिंह को पकड़ा गया। वन विभाग की टीम ने मौके से मिले चीतल के अवशेष और अन्य सामग्री को कब्जे में ले लिया। इस दौरान कुछ अन्य लोग मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।
वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
श्यामपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी विवेक जोशी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
वन विभाग की टीम फरार लोगों की तलाश के साथ ही घटना में उनकी भूमिका और शिकार से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्य स्पष्ट होंगे।

