रंगारंग प्रस्तुतियों से गूंजा विद्यालय, सेवा संकल्प अभियान का समापन

0
InShot_20260928_153109328

गैंडीखाता में छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बटोरी तालियां, विजेताओं को किया गया सम्मानित

सूर्या संदेश
  श्यामपुर/लालढांग। मंच पर बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियां, कहीं गीत-संगीत तो कहीं कला और रचनात्मकता का प्रदर्शन। छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों पर तालियों की गूंज के बीच शहीद मनोज सिंह चौहान राजकीय इंटर कॉलेज गैंडीखाता में सोमवार को तीन दिवसीय सेवा संकल्प अभियान का समापन हुआ।

अंतिम दिन विद्यार्थियों ने निबंध, भाषण, रंगोली और कला प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अपनी प्रतिभा दिखाई।


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में उत्साह का माहौल रहा। छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा को अलग-अलग रंगों में प्रस्तुत किया। प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमों ने समापन समारोह को खास बना दिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने मौजूद अतिथियों और शिक्षकों का खूब ध्यान खींचा।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शहीद मनोज सिंह चौहान के पिता प्यार सिंह चौहान रहे। उनके साथ विनोद पोखरियाल, शिवकुमार रावत और विक्की सिंह रावत मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पविंदर कुमार ने किया।


निबंध, भाषण, रंगोली और कला प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि और प्रधानाचार्य भानु प्रताप शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे भी अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।


विद्यालय में आयोजित यह तीन दिवसीय सेवा संकल्प अभियान विद्यार्थियों के लिए अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता को सामने रखने का अवसर बना। समापन कार्यक्रम में अजय शर्मा, डॉ. शकुन सिंह, मीरा डिमरी, ओम बधानी, प्रकाश चंद देवरानी, मनोज कुमार, संजीव मिश्रा और सीताराम समेत विद्यालय के अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *