काम छोटा या बड़ा नहीं, रुचि के काम में ही सफलता: यतीश्वरानंद

0
IMG-20260917-WA0041

विश्वकर्मा जयंती पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा- महान विभूतियों की दूरदर्शिता से आज विकास की गति संभव


सूर्या संदेश
पथरी (हरिद्वार)। कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता। जिस कार्य में रुचि हो, उसे ही अपनाकर आगे बढ़ना चाहिए, क्योंकि सफलता भी उसी में मिलती है। भगवान विश्वकर्मा जयंती पर ग्राम शेरपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य को करने में शर्म या संकोच नहीं करना चाहिए।

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर शेरपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद


भोगपुर मंडल के ग्राम शेरपुर में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती पर पूजा कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वामी यतीश्वरानंद ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण एवं सृजन का देवता और पहला इंजीनियर माना जाता है।

आज हर क्षेत्र में मशीनरी और तकनीक के माध्यम से काम हो रहा है। विकास की यह गति महान विभूतियों की दूरदर्शिता से संभव हुई है। उन्होंने कहा कि निर्माण और सृजन की इसी परंपरा ने समय के साथ तकनीक को आगे बढ़ाने और आधुनिक विकास की राह बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए यतीश्वरानंद ने कहा कि प्रधानमंत्री की नेतृत्व क्षमता, दूरदर्शिता और संकल्प ने देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में भारत ने दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *