500 से अधिक पौधे लगाकर हरित हरिद्वार की मुहिम को आगे बढ़ा रहीं प्राची गुप्ता

0
IMG_20261002_153331

Oplus_131072

गांधी,शास्त्री जयंती पर बैरागी कैंप और गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान के साथ किया पौधारोपण


सूर्या संदेश

हरिद्वार। शहर को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने की मुहिम में लोक कल्याण सेवा ट्रस्ट लगातार जुटा हुआ है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर ट्रस्ट की अध्यक्ष एडवोकेट प्राची गुप्ता के नेतृत्व में बैरागी कैंप और गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाने के साथ पौधारोपण किया गया।


ट्रस्ट की ओर से चलाए जा रहे हरित हरिद्वार अभियान के तहत अब तक 500 से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। अभियान के अंतर्गत शहर के विभिन्न विद्यालयों, अस्पतालों, मंदिरों, पार्कों और गंगा घाटों पर भी पौधारोपण किया जा रहा है। संस्था की ओर से लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की जा रही है।


अभियान में एडवोकेट प्राची गुप्ता, निशा गुप्ता, रीना चौधरी, प्रेरणा बंसल, अनिल जी, अश्विक गुप्ता समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *