स्वामित्व के हक से वंचित परिवारों के लिए लड़ाई लड़ेंगे गुरजीत लहरी

0
IMG_20261024_182142

Oplus_131072

सूर्या संदेश,
श्यामपुर/लालढांग । श्यामपुर गांव में पुरानी हरिद्वारी सड़क से डिवाइन कॉलेज तक फैली संत रविदास मंदिर वाली आबादी के करीब 150 परिवार स्वामित्व योजना के लाभ से वंचित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से यहां रहने के बावजूद उन्हें जमीन का स्वामित्व नहीं मिला, जबकि आसपास की आबादी के लोगों को योजना का लाभ मिल चुका है।


परिवारों की समस्या संज्ञान में आने के बाद शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव गुरजीत लहरी स्वयं श्यामपुर पहुंचे। संत रविदास मंदिर में ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्होंने उनके हक की लड़ाई लड़ने का भरोसा दिलाया।

स्वामित्व योजना के लाभ से वंचित परिवारों को उनके हक की लड़ाई का भरोसा देते कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरजीत लहरी


लहरी ने परिवारों को स्वामित्व का अधिकार नहीं मिल पाने की स्थिति को चिंताजनक बताते हुए कहा कि लोगों को उनके अधिकारों से वंचित नहीं रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों के प्रतिनिधिमंडल के साथ जल्द ही जिलाधिकारी से वार्ता कर समस्या के समाधान का प्रयास करेंगे।


उन्होंने स्पष्ट किया कि यह किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि क्षेत्र के लोगों के घरों और अधिकारों का सवाल है। ऐसे मुद्दों पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एकजुटता के साथ संघर्ष करना जरूरी है।


ग्रामीणों से अपने घरों और धरोहर को बचाने के लिए वोट की ताकत का इस्तेमाल करने की अपील करते हुए लहरी ने कहा कि समय आ गया है, जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रभावित परिवारों को उनका हक दिलाने के लिए वह उनके संघर्ष में अंत तक साथ खड़े रहेंगे।


इस दौरान कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष आदिल गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष शुभम कुमार, करण दास, बाबूराम, बबली, गीता, जाफर, सुरेंद्र कुमार और सुरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे।


📰 हर खबर पर रखिए अपनी नज़र! ❤️ Like 👍 करें, 📲 Share करें और 💬 Comment में अपनी राय जरूर दें।
आपकी खबर, आपकी आवाज़ — आपका सूर्या संदेश! 🗞️ 🌐 https://suryasandesh.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *