रात में भी निर्माण कार्यों की निगरानी करने पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित

0
IMG-20261025-WA0004

सड़कों की मरम्मत से लेकर हरकी पैड़ी के सौंदर्यीकरण तक का लिया जायजा दीपावली से पहले काम पूरा करने के निर्देश

सूर्या संदेश,
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित शनिवार देर रात निर्माण कार्यों का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने विभिन्न मार्गों पर चल रहे सड़क मरम्मत और पेंटिंग के काम देखे। साथ ही हरकी पैड़ी क्षेत्र में मंदिरों, घाटों और पुलों के सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति भी परखी।

निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित


सड़कों की मरम्मत के दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को डामरीकरण में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कें गड्ढामुक्त करने के काम में तेजी लाई जाए और मरम्मत में लापरवाही या अनावश्यक देरी न हो।


वहीं, हरकी पैड़ी क्षेत्र के मंदिरों, घाटों और पुलों का सौंदर्यीकरण दीपावली से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। काम में तेजी लाने के लिए उन्होंने श्रमिकों की संख्या बढ़ाने और रात में चल रहे निर्माण कार्यों की निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।
📰 हर खबर पर रखिए अपनी नज़र! ❤️ Like 👍 करें, 📲 Share करें और 💬 Comment में अपनी राय जरूर दें।
आपकी खबर, आपकी आवाज़ — आपका सूर्या संदेश! 🗞️ 🌐 https://suryasandesh.com/


📰 हर खबर पर रखिए अपनी नज़र! ❤️ Like 👍 करें, 📲 Share करें और 💬 Comment में अपनी राय जरूर दें।
आपकी खबर, आपकी आवाज़ — आपका सूर्या संदेश! 🗞️ 🌐 https://suryasandesh.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *