हरिद्वार गंगा घाट पर पुलिस ने चलाया सफाई अभियान

0
पुलिस ने चलाया गंगा स्वच्छता अभियान

Oplus_131072

प्रेमनगर आश्रम के पास श्रमदान कर हटाया कचरा

सूर्या संदेश
हरिद्वार। गंगा घाटों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए हरिद्वार पुलिस ने बुधवार को प्रेमनगर आश्रम के पास सफाई अभियान चलाया। पुलिसकर्मियों और प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट्स ने घाटों से पॉलीथिन और अन्य कचरा हटाया। अभियान के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भी गंगा में गंदगी नहीं डालने के लिए जागरूक किया गया।


एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर आयोजित अभियान का नेतृत्व सीओ ट्रैफिक दीपेंद्र कुमार ने किया। पुलिसकर्मियों ने श्रमदान के साथ लोगों से गंगा में प्लास्टिक, पॉलीथिन और कूड़ा न डालने की अपील की। साथ ही घाटों को साफ रखने और कचरे का उचित निस्तारण करने में सहयोग मांगा।

प्रेम नगर आश्रम, हरिद्वार गंगा घाट की सफाई में जुटे पुलिसकर्मी

पुलिस ने गंगा की स्वच्छता बनाए रखने में आमजन की भागीदारी को जरूरी बताते हुए लोगों से नदी और उसके घाटों को साफ रखने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *