राष्ट्रीय खेल दिवस पर मनीषा चौहान सम्मानित, पिता ने ग्रहण किया सम्मान

0
IMG-20260830-WA0027


हल्द्वानी। श्यामपुर की बेटी और भारतीय हॉकी खिलाड़ी मनीषा चौहान को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मान प्रदान किया। मनीषा कार्यक्रम में मौजूद नहीं थीं, इसलिए उनकी ओर से उनके पिता ज्ञान सिंह चौहान ने सम्मान ग्रहण किया।

मनीषा की इस उपलब्धि पर परिवार और श्यामपुर क्षेत्र में खुशी है। उनके शुरुआती कोच रहे बलविंदर सिंह ने भी उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *