लक्जरी बसों की चमक के पीछे निकलीं खामियां, 16 सीज

0
IMG_20260901_092242

Oplus_131072


हरिद्वार। लक्जरी और स्लीपर बसों की चमक के पीछे सब कुछ नियमों के मुताबिक है या नहीं, परिवहन विभाग की विशेष जांच में इसकी तस्वीर साफ हो गई। अभियान के दौरान 185 बसों के चालान किए गए, जबकि गंभीर अनियमितताओं पर 16 वाहन सीज कर दिए गए!


जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा के नेतृत्व में हुई जांच में बसों की संरचना, यात्री क्षमता, अभिलेख और सुरक्षा मानकों को परखा गया। जांच में स्वीकृत संरचना में बदलाव, बस बॉडी कोड का उल्लंघन, क्षमता से अधिक यात्रियों के परिवहन और लाइसेंस संबंधी अनियमितताएं सामने आईं।


तकनीकी और सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले तीन वाहनों की फिटनेस निलंबित करने की संस्तुति भी की गई। परिवहन विभाग ने बस संचालकों को निर्धारित संरचना, यात्री क्षमता और सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही वाहन चलाने की हिदायत दी है।


विभाग के अनुसार यात्रियों की सुरक्षा को लेकर विशेष जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *