कोतवाली श्यामपुर में गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिसकर्मियों ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

0
IMG-20261002-WA0010

ध्वजारोहण के बाद कोतवाली परिसर में चला स्वच्छता अभियान


सूर्या संदेश
श्यामपुर/लालढांग। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को कोतवाली श्यामपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कोतवाली प्रभारी नितेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।


कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्य, अहिंसा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई।


पुलिसकर्मियों ने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, देशभक्ति और कर्तव्यपरायणता से प्रेरणा लेते हुए पुलिस सेवा में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।


इसके बाद कोतवाली परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने परिसर की साफ-सफाई की और स्वच्छता एवं स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया।


श्यामपुर पुलिस ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने कर्तव्य और जनसेवा के माध्यम से आत्मसात करने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *