ऋषिकुल आयुर्वेद परिसर में मनाई गांधी-शास्त्री जयंतीध्वजारोहण के बाद किया श्रमदान, अस्पताल में भर्ती मरीजों को बांटे फल
सूर्या संदेश
हरिद्वार। ऋषिकुल आयुर्वेद परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत परिसर निदेशक प्रोफेसर डॉ. ओपी सिंह और चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर डॉ. अजय गुप्ता ने ध्वजारोहण कर की। इसके बाद दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ. खेमचंद, प्रोफेसर डॉ. रमेश तिवारी सहित सभी विभागाध्यक्ष, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और कर्मचारी मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद सभी ने महात्मा गांधी के स्वच्छता संदेश को आत्मसात करते हुए परिसर में श्रमदान किया। इसके बाद चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए।

कार्यक्रम में परिसर निदेशक और अन्य वक्ताओं के साथ छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा तथा लाल बहादुर शास्त्री के ‘जय जवान-जय किसान’ के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया!

