पुलिस के आयोजनों में लगातार सहयोग, डॉ. नरेश चौधरी सम्मानित

0
IMG-20261002-WA0087

15वीं अंतर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में एसपी निशा यादव ने किया सम्मान
सूर्या संदेश
हरिद्वार। पुलिस विभाग के आयोजनों में लगातार सहयोग और सौंपी गई जिम्मेदारियां निभाने के लिए इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखंड के चेयरमैन डॉ. नरेश चौधरी को सम्मानित किया गया।


गुरुवार को उत्तराखंड पुलिस एवं वाहिनी अंतर्जनपदीय 15वीं क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक निशा यादव ने डॉ. चौधरी को सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से जब भी सहयोग मांगा गया, डॉ. चौधरी ने आगे बढ़कर जिम्मेदारी संभाली। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर और 40वीं बटालियन के उप सेनानायक जेआर जोशी ने भी उनके कार्यों की सराहना की।


सम्मान मिलने पर डॉ. चौधरी ने कहा कि ऐसे सम्मान उन्हें आगे और ऊर्जा के साथ काम करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि अलग-अलग मंचों पर मिले सम्मान और शुभचिंतकों की बधाई उनके लिए आगे भी सक्रिय रहने की प्रेरणा हैं। इस दौरान एसपी सिटी दीपक सिंह, सीओ विपेंद्र सिंह, शिशुपाल नेगी और आरआई प्रवीण कपिल ने भी डॉ. चौधरी को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *