गांधी-शास्त्री जयंती पर जेल और संप्रेक्षण गृह पहुंचे न्यायिक अधिकारी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

0
IMG_20261002_185504

Oplus_131072

बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी, बच्चों के खाने-रहने और स्वास्थ्य सुविधाएं भी परखी


सूर्या संदेश
हरिद्वार। गांधी-शास्त्री जयंती पर न्यायिक अधिकारियों ने शुक्रवार को जिला कारागार और राजकीय संप्रेक्षण गृह रोशनाबाद का निरीक्षण किया। जिला कारागार में बंदियों को उनके कानूनी अधिकार और निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई। वहीं, संप्रेक्षण गृह में बच्चों के रहने, भोजन, स्वास्थ्य और साफ-सफाई की व्यवस्था मौके पर परखी गई।


जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र दत्त के मार्गदर्शन में जनपद न्यायालय परिसर में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।

इसके बाद जिला कारागार में बंदियों को गांधी के सत्य, शांति और सुधार के विचारों से अवगत कराया गया। उन्हें निःशुल्क कानूनी सहायता और समय से पहले रिहाई से जुड़े कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी गई।


राजकीय संप्रेक्षण गृह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनपद न्यायाधीश नरेंद्र दत्त, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योति बाला, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर और किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान न्यायिक मजिस्ट्रेट कंचन चौधरी ने संयुक्त रूप से सघन निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने बच्चों के रहन-सहन, भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सुविधाओं, कानूनी सहायता और साफ-सफाई की स्थिति देखी। संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए।

इस दौरान बच्चों को गांधी के जीवन मूल्यों, अनुशासन और नैतिक शिक्षा के बारे में बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *