घंटी बजी, बच्चे निकले… स्कूलों के बाहर पुलिस हुई मुस्तैद

0
IMG_20260903_155316

Oplus_131072


हरिद्वार। छुट्टी की घंटी बजी, बच्चे स्कूलों से बाहर निकले और सुरक्षा को लेकर पुलिस की नजर चौकन्नी हो गई।

छात्र-छात्राओं, खासकर बालिकाओं की सुरक्षित आवाजाही को लेकर हरिद्वार पुलिस ने गुरुवार को दोपहर एक से तीन बजे तक स्कूलों के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चलाया।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस ने स्कूल वाहनों की सघन जांच कर सुरक्षा मानकों और बच्चों के सुरक्षित परिवहन की व्यवस्था परखी। वहीं विद्यालयों के आसपास अनावश्यक रूप से घूमने या खड़े रहने वाले संदिग्ध एवं असामाजिक तत्वों की भी चेकिंग की गई।


पुलिस के अनुसार बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के आसपास चेकिंग और निगरानी का यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *