हरिद्वार में परिवहन विभाग की कार्रवाई, 69 चालान और 9 वाहन सीज
Oplus_131072
श्यामपुर समेत कई क्षेत्रों में चेकिंग, ओवरलोडिंग और बिना परमिट चल रहे वाहनों पर कार्रवाई
सूर्या संदेश,
हरिद्वार। त्योहारी सीजन में परिवहन नियमों के उल्लंघन पर विभाग की सख्ती जारी है। बुधवार को श्यामपुर समेत हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में चलाए गए चेकिंग अभियान में 69 चालान किए गए और 9 वाहन सीज किए गए।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में ओवरलोडिंग, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने, बिना वैध परमिट वाहन चलाने और मालवाहक वाहनों में यात्रियों को ढोने के मामले सामने आए। बिना प्रभावी ड्राइविंग लाइसेंस और बीमा के वाहन चलाने पर भी कार्रवाई की गई।

श्यामपुर, ऋषिकुल, जगजीतपुर, मिस्सरपुर, देवपुरा और सिडकुल में विभिन्न श्रेणियों के वाहनों की जांच की गई। परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने और जरूरी दस्तावेज वैध रखने की अपील की है।
