कुंभ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, चंडी चौक से हटाया अतिक्रमण

0
IMG-20261027-WA0150

सूर्या संदेश


हरिद्वार। कुंभ मेले की तैयारियों के बीच हरिद्वार में सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए प्रशासन की कार्रवाई जारी है। मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में एनएचएआई और पुलिस की संयुक्त टीम ने चंडी चौक और आसपास के इलाकों में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया।


जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य सड़कों पर आवाजाही आसान बनाना और कुंभ मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को बेहतर रखना है।
सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी ने कहा कि सड़क या राष्ट्रीय राजमार्ग पर फड़, ठेली अथवा अन्य सामान रखकर अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त किया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों और फड़-ठेली संचालकों से सड़क किनारे सामान न रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की।


उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *